रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट

              • ‘जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं’ : मुख्यमंत्री श्री साय

              रायपुर: सुशासन तिहार के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गाँव के दो युवाओं को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बरगद के नीचे लगी चौपाल में बलदाकछार के 24 वर्षीय श्री धनंजय पटेल और 28 वर्षीय श्रीमती हेमलता चंद्राकर को हेलमेट पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक  व्यक्ति की जान अनमोल है। सड़क पर वाहन चलाते समय दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट सिर में गंभीर चोटों से बचाता है। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाना न केवल यातायात नियमों का पालन है, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष आयोजन

                              जांजगीर चांपा प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

                              रायपुर : बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी दीदियां

                              53 महिलाओं को मिला विशेष प्रशिक्षण, बढ़ेगी आय और...

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

                              विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया...

                              Related Articles

                              Popular Categories