रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री साय ने अपने संदेश में कहा है कि स्वर्गीय श्री जूदेव मेरे राजनैतिक पथ-प्रदर्शक थे। आज मेरा राजनीतिक जीवन स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी को समर्पित है, उन्हीं की इच्छा थी कि मैं छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनूं।

              मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उनका आशीर्वाद आज फलित हुआ। स्वर्गीय श्री जूदेव ने हमेशा आदिवासी हक की लड़ाई लड़ी, उन्होंने हमेशा सनातन संस्कारों को बचाए रखने के लिए संघर्ष किया। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए आदिवासी कल्याण और राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट

                              9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अपरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories