रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

        • शहीद दिवस पर अमर सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की 30 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि शहीद दिवस उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इन वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी जी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जी के विचार आज भी दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा

                1 से 3 नवम्बर तक आयोजित होगा राज्योत्सव, तैयारियों...

                रायपुर : श्रमिक परिवार के रतिराम की पढ़ाई को मिला आर्थिक सहयोग, नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी सहारा

                सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना...

                KORBA : सेवा की कहानी : बिजली बिल की चिंता से राहत की ओर विष्णु कुमार का कदम

                प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घर पर लगवाया...

                Related Articles

                Popular Categories