रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर उन्हें किया नमन…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा  की 21 दिसम्बर को  जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलनों की मजबूती और जनजागरण के लिए भरसक प्रयत्न किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, छुआ-छूत, रूढिवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। श्री साय ने कहा कि पंडित सुदरलाल शर्मा के जीवन मूल्य सदा प्रेरणा देते रहेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुर्गीपालन से बदली अनुसुइया नेताम की जिंदगी

                              शासन के आर्थिक सहयोग और स्वयं की मेहनत से...

                              रायपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्र भैरमगढ़ के अंकित सकनी ने रचा इतिहास

                              यूपीएससी 2025 में 816वीं रैंक की हासिलआदिम जाति विभाग...

                              रायपुर : सनावल जलाशय योजना के कार्य के लिए 3.97 करोड़ रुपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories