रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 अगस्त को रायपुर में ‘‘विश्व हाथी दिवस‘‘ के कार्यक्रम में होंगे शामिल

              • केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 अगस्त को शाम 7.30 बजे राजधानी रायपुर में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘‘विश्व हाथी दिवस‘‘ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर केंद्रित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल और भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वनमहानिदेशक एवं विशेष सचिव श्री जितेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के कोर्टयार्ड मैरियट होटल में किया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना ग्रामीणों के लिए वरदान

                              अब गांव में ही मिल रही त्वरित सरकारी सेवाएं,...

                              रायपुर : बस्तर की ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू हुए संस्कृति संचालक डॉ. संजय कन्नौजे

                              ’जगदलपुर संग्रहालय में भूमकाल आंदोलन की ऐतिहासिक बंदूकों और...

                              रायपुर : खाद गबन मामले में बड़ी कार्रवाई : प्रभारी शाखा प्रबंधक निलंबित

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला सहकारी...

                              रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन

                              विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएंरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories