Sunday, March 1, 2026

              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि (02 मार्च) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रीमती सरोजिनी नायडू  की ओजस्वी वाणी और सशक्त लेखनी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी ।महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक करने में उनका योगदान ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘भारत कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध सरोजिनी नायडू की कविताएँ, उनके विचार और उनका संघर्ष, आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories