रायपुर : मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा की दी शुभकामनाएं

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को 02 नवम्बर गोवर्धन पूजा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा या अन्नकूट लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गौ पूजन की परम्परा है। हमारी सनातन संस्कृति ने हमें सभी जीवों पर दया करना सिखाया है।अन्नकूट का त्यौहार भी हमें यही संदेश देता है मुख्यमंत्री ने श्री साय ने कहा कि गोधन, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना का पर्व ही नहीं यह गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मिस्त्री के हाथों ने जब बनाया अपने सपनों का आशियाना

                              प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से साकार हुआ श्यामसिंह चंद्रवंशी...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल

                              दो दिव्यांग हितग्राहियों को मिली बैटरी चालित ट्राइसायकल, आवागमन...

                              Related Articles

                              Popular Categories