रायपुर : मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा की दी शुभकामनाएं

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को 02 नवम्बर गोवर्धन पूजा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा या अन्नकूट लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गौ पूजन की परम्परा है। हमारी सनातन संस्कृति ने हमें सभी जीवों पर दया करना सिखाया है।अन्नकूट का त्यौहार भी हमें यही संदेश देता है मुख्यमंत्री ने श्री साय ने कहा कि गोधन, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना का पर्व ही नहीं यह गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोकभवन में किया गया योगाभ्यास

                              रायपुर (BCC NEWS 24): अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

                              जांजगीर-चांपा जिले के 1.20 लाख से अधिक किसानों के...

                              रायपुर : ​अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक

                              पीडियाकोट में पेंशनर्स का 'डिजिटल सशक्तिकरण'ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति...

                              Related Articles

                              Popular Categories