रायपुर (BCC NEWS 24): विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी एवं रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदन-पत्रों पर दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। प्राप्त आवेदनों के संबंध में पात्रता परीक्षण उपरांत अभ्यर्थियों से 28 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। निर्धारित तिथि में प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण गठित समिति के माध्यम से किया गया। दावा-आपत्ति निराकरण सूची विभागीय वेबसाइट www.prd.cg.gov.in पर जारी की गई है। संबंधित अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

(Bureau Chief, Korba)





