Saturday, February 21, 2026

              RAIPUR : होलसेल इलेक्ट्रिक गोदाम से 25 लाख का क्वाइल चोरी, दुकान के मैनजरों ने किया पार, बिना बिल ग्राहकों को बेचा वायर; ऑडिट में फंसे

              RAIPUR: रायपुर के एक इलेक्ट्रिक गोदाम से 25 लाख रुपए की वायर क्वायल चोरी हो गई। यह चोरी दुकान के मैनजरों ने ही मिलकर की है। जिसे बाजार में बेच दिया गया। मालिक को उसकी जानकारी तब हुई, जब उसने दुकान का ऑडिट कराया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र की है।

              दुकान मालिक हेमंत संगोई ने आजाद चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि, उनकी तेलघानी नाका में मेहुल इंटरप्राइजेज नाम की दुकान और गोदाम है। इनका इलेक्ट्रॉनिक सामानों का व्यापार है। इनके फर्म में हिमांशु वर्मा और आलोकचंद करीब 2 सालों से काम करते हैं। दुकान मालिक हेमंत ने 4 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच फर्म का ऑडिट कराया।

              1800 कम वायर क्वाइल मिला

              ऑडिट करने से स्टाक के वायर क्वाइल में करीब 1800 क्वाइल कम पाया गया। जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है। फर्म में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया। जिसमें कर्मचारी मैनेजर हिमांशु वर्मा के कहने पर माल निकालते दिख रहा है। इस मामले में आजाद चौक पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के साथ भुगतान करना सुनिश्चित करें एजेंसी

                              कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी की बैठक लेकर की कार्यों...

                              Related Articles

                              Popular Categories