रायपुर : वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 29 नवम्बर को कोरबा में करेंगे विकास कार्यो का भूमिपूजन

        कोरबा/रायपुर (BCC NEWS 24): प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन शुक्रवार 29 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे कोरबा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में 46.52 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। इनमें वार्ड क्रमांक 17 में नया मानस नगर एवं पुराने मानस नगर में विकास कार्य लागत राशि 8.67 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 21 में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत राशि 4.49 लाख रूपए एवं सीसी रोड निर्माण 8.74 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 22 शिवाजी नगर में नाली निर्माण लागत राशि 8.28 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक फेस 01 दशहरा मैदान के पास नवनिर्मित उद्यान तक नाली निर्माण लागत राशि 16.34 लाख रूपए शामिल है। तत्पश्चात मंत्री शाम 5.30 बजे चारपारा कोहड़िया से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।



                Hot this week

                रायपुर: ’सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’

                ’सारागांव में जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, सार्वजनिक...

                रायपुर : बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने दिनेश की राह की आसान

                दिनेश को अब काम पर आने-जाने के लिए नहीं...

                Related Articles

                Popular Categories