रायपुर : डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती : गरियाबंद में 22 मई को कौशल परीक्षा

              रायपुर: गरियाबंद जिला प्रशासन द्वारा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर के दो रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के पश्चात चयन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। लिखित परीक्षा में प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम मॉडल उत्तर के आधार पर परीक्षार्थियों को अंक प्रदान किए गए। इन अंकों के आधार पर कौशल परीक्षा के लिए वर्गवार कुल 20 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा 22 मई 2025 दिन गुरुवार को पूर्वान्ह 12 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज, देवभोग रोड, गरियाबंद में आयोजित की जाएगी।

              जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कौशल परीक्षा की विस्तृत सूचना जिला कार्यालय गरियाबंद के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइटhttps://gariaband.gov.inपर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से डाक द्वारा सूचना नहीं भेजी जाएगी, अतः उन्हें नियमित रूप से वेबसाइट पर जानकारी देखते रहने की सलाह दी गई है ताकि वे चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण से वंचित न रहें।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories