रायपुर : सुशासन तिहार में बिना भटके पूरा हुआ फौती नामांतरण का कार्य

              हितग्राही ओम प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की मांगों और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरकोतंगा निवासी श्री ओम प्रकाश सिंह का फौती नामांतरण प्रकरण सुशासन तिहार के दौरान त्वरित रूप से निराकृत किया गया।

              राजस्व प्रकरण का हुआ समयबद्ध निराकरण

              श्री ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्होंने फौती नामांतरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद राजस्व विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनका नामांतरण प्रकरण निराकृत कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पहले ऐसे कार्यों के लिए लोगों को कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से गांव में ही उनका कार्य सरलता और समयबद्ध तरीके से पूरा हो गया।श्री ओम प्रकाश सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी या भटकाव का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है और समस्याओं का समाधान पारदर्शी तरीके से हो रहा है।

              गांव-गांव पहुंच रहा समाधान

              उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में राजस्व, पंचायत, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित मामलों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों का समय और संसाधन दोनों बच रहे हैं तथा शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हो रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से ओम प्रकाश सिंह जैसे अनेक हितग्राहियों को गांव में ही त्वरित समाधान मिल रहा है, जो राज्य सरकार की जनहितैषी और संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था का उदाहरण बन रहा है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : सबसे दूर, सबसे पहले : नारायणपुर के 262 आदिवासी गाँवों में पहुँचेगा विकास

                              जनजाति गरिमा उत्सवश् का शंखनाद’कलेक्टर ने कमान संभाली; 18...

                              रायपुर : बालोद के राहुद में सुशासन तिहार का हुआ आयोजन

                              शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही,...

                              Related Articles

                              Popular Categories