रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का करेंगे शिलान्यास

              • लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

              रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 27 अक्टूबर को मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास करने के साथ ही लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 27 अक्टूबर को सवेरे साढ़े नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के कारीडोंगरी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे कारीडोंगरी से लोरमी विकासखंड के नवरंगपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

              उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर दो बजे नवरंगपुर में लोनिया (चौहान) सामाजिक सम्मेलन एवं भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर तीन बजे नवरंगपुर से लोरमी स्थित विधायक कार्यालय के लिए रवाना होंगे। श्री साव शाम पांच बजे से छह बजे तक विधायक कार्यालय में क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे शाम 07:40 बजे विधायक कार्यालय से लोरमी बस स्टैंड स्थित कबीर भवन के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात पौने आठ बजे कबीर भवन में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री साव रात सवा आठ बजे लोरमी से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात पौने 11 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : संघर्ष से समृद्धि तक के सफर की मिसाल

                              बिहान मिशन से जुड़कर बदली जिंदगीलखपति दीदी बनने की...

                              रायपुर : वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              कवर्धा वन विकास निगम की बड़ी सफलतारायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : बिंजाम एनीकट के कार्यों के लिए 4.95 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : एक पोकलेन और 3 हाइवा जब्त

                              शासकीय भूमि से हो रहा था अवैध खननरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories