रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव पीडब्लूडी, पीएचई और नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा

              रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 21 अक्टूबर को सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 21 अक्टूबर को सवेरे दस बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11:10 बजे अंबिकापुर कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित बैठक में सरगुजा संभाग में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 12 बजे अंबिकापुर सर्किट हाउस में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सरगुजा संभाग में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का 14वां चरण

                              बीजापुर के मिनागट्टा में 145 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे,...

                              रायपुर : विशेष लेख : ​डिजिटल लॉकर में भविष्य, ‘क्रेडिट बैंक’ में जमा होगी पढ़ाई

                              छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में केंद्र की बड़ी...

                              Related Articles

                              Popular Categories