रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज राउत नाच महोत्सव में होंगे शामिल

              रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 11 नवम्बर को बिलासपुर में राउत नाच महोत्सव में शामिल होंगे। वे नई दिल्ली और गुजरात प्रवास से लौटने के बाद 11 नवम्बर को दोपहर ढाई बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम पांच बजे बिलासपुर के बहतराई इंडोर स्टेडियम में युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार संघ सृजन के भव्य नाट्य अविष्कार में शामिल होंगे। वे रात सवा आठ बजे एस.ई.सी.एल. मुख्यालय के सामने सरकंडा खेल मैदान में ब्राम्हण प्रीमियर लीग-2025 में शामिल होंगे। श्री साव रात नौ बजे बिलासपुर के मंगला में 27वें राउत नाच महोत्सव में शामिल होंगे। वे रात पौने दस बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात पौने 12 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।  


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

                              सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल घटाएं और पर्यावरण संरक्षण...

                              रायपुर : जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, नागरिकों को मिली राहत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय...

                              Related Articles

                              Popular Categories