रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव मिनी माता की मूर्ति का करेंगे अनावरण

        • पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में भी होंगे शामिल

        रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 11 अगस्त को बिलासपुर में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे लोरमी में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में भी शामिल होंगे। श्री साव 11 अगस्त को सवेरे नौ बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे दस बजे लोरमी में पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे। वे दोपहर ढाई बजे लोरमी से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

        उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर साढ़े तीन बजे बिलासपुर के भारतीय नगर में मिनी माता चौक पर पूर्व सांसद स्वर्गीय मिनी माता की मूर्ति का अनावरण करेंगे। वे शाम साढ़े चार बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। श्री साव शाम छह बजे रायपुर पहुंचेंगे।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                Related Articles

                Popular Categories