रायपुर: उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने महतारी एक्सप्रेस सेवा के लिए नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

              रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज महतारी एक्सप्रेस सेवाओं के लिए नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के पहले 50 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

              स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेशभर में आज महतारी एक्सप्रेस सेवा के लिए विभिन्न जिलों में 200 नई एंबुलेंस भेजी गई हैं। इस सेवा के तहत वर्तमान में चल रहे पुराने एंबुलेंस के बदले सभी जिलों में नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा के जरिए गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए घर से अस्पताल और प्रसव के बाद अस्पताल से घर तक आने-जाने के लिए निःशुल्क सेवा प्रदान की जाती है। साथ ही एक वर्ष तक की उम्र वाले शिशुओं के लिए भी यह सेवा उपलब्ध है। टोल-फ्री नम्बर 102 पर फोन लगाकर ये सेवाएं ली जा सकती हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बचत भी, कमाई भी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ’’प्रधानमंत्री...

                              रायपुर : मिशन वात्सल्य के तहत व्यापक बाल संरक्षण जागरूकता अभियान

                              पॉक्सो, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098...

                              रायपुर : वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन

                              बलौदाबाजार वनमंडल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया...

                              Related Articles

                              Popular Categories