रायपुर : भारतीय टीम की शानदार जीत पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई

          रायपुर: टी -20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल जीतने की खुशी में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भारतीय टीम को बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विजयी विश्व तिरंगा,विश्व विजेता हमारा भारत। उन्होंने सोशल मीडिया साईट एक्स पर ट्वीट करते हुये लिखा शानदार! रोमांचक मैच में भारत ने आज टी20 विश्वकप जीतकर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। टीम इंडिया को उनकी इस अद्भुत सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आपकी मेहनत और संघर्ष ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। जय हिंद 



                    Hot this week

                    रायपुर : महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति – मुख्यमंत्री साय

                    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की...

                    Related Articles

                    Popular Categories