रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विश्व संस्कृत दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

              रायपुर (BCC NEWS 24): उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज विश्व संस्कृत दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संस्कृत भाषा में अपने संदेश में कहा सर्वेभ्यः विश्व-संस्कृत-दिवसस्य हार्दिक्यः शुभकामनाः!
              उपमुख्यमंत्री ने संस्कृत भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत हमारी सांस्कृतिक धरोहर है जो विश्वभर में अपनी वैज्ञानिकता और साहित्यिक समृद्धि के लिए विख्यात है।

              उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि संस्कृत भाषा न केवल हमारी प्राचीन संस्कृति का परिचायक है बल्कि यह आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ भी प्रासंगिक बनी हुई है। उन्होंने संस्कृत के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियाँ भी इससे लाभान्वित हो सकें।


                              Hot this week

                              रायपुर : मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              रायपुर : हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय

                              रेवाडीह में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की...

                              रायपुर : अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              सेंदूर नदी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते 6...

                              Related Articles

                              Popular Categories