रायपुर : डिजिटल टोकन व्यवस्था से अब आसानी से हो रही है खरीदी

              रायपुर: महासमुंद जिले में सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में महासमुंद अंतर्गत ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित कनेकेरा (शेर) में धान उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से जारी है। समिति प्रबंधक श्री परमेश्वर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज समिति में 29 किसानों द्वारा 1777 क्विंटल धान के लिए टोकन जारी किए गए। उन्होंने बताया कि अब तक समिति में कुल 561 किसानों द्वारा 31 हजार 438 क्विंटल धान का विक्रय किया जा चुका है। वहीं, उपार्जित धान में से 15,620 क्विंटल मोटा धान का उठाव भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। भुगतान की प्रक्रिया भी सुरक्षित एवं भरोसेमंद है, जिससे किसानों का शासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

              धान उपार्जन की इस सुव्यवस्थित प्रक्रिया का लाभ ग्राम भलेसर निवासी किसान श्री लाभाराम साहू को भी मिला है। श्री साहू ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से टोकन काटकर आज 80.80 क्विंटल धान का विक्रय किया। उनके पास कुल 8 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से उन्हें समय पर तौल, पारदर्शी प्रक्रिया और बिना किसी परेशानी के धान विक्रय की सुविधा मिली। इस सुविधा के लिए उन्होंने राज्य शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

              इसी तरह ग्राम बकमा के किसान घनश्याम चंद्राकर ने बताया कि उनके पास 80 एकड़ भूमि है, उन्होंने अब तक 2000 क्विंटल धान का विक्रय कर लिया है। उन्होंने बताया कि धान बेचने की प्रक्रिया पूरी तरह सहज रही और विक्रय की राशि सीधे उनके खाते में समय पर प्राप्त हो गई। आगे भी शेष धान के विक्रय को लेकर वे पूरी तरह आश्वस्त हैं। वे किसानों को समय पर उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिलने से खुश हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

                              उपमुख्यमंत्री ने ठाकुरदिया खुर्द में सामाजिक भवन एवं पिथौरा...

                              रायपुर : कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली

                              ’स्व सहायता समूह की 11 महिलाओं ने तैयार किया...

                              रायपुर : नक्सलगढ़ रहे गोगुण्डा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

                              बिहान योजना से बदली तस्वीररायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान

                              हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियांरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories