Monday, February 9, 2026

            रायपुर : दिव्यांग आर्चरी खिलाड़ियों को मिलेंगी तीरंदाजी की सभी सुविधाएं

            • मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार दे रही खेलों को बढ़ावा, छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां जनदर्शन कार्यक्रम में आर्चरी के दिव्यांग खिलाड़ी श्री होरीलाल यादव और लक्की सोनी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को श्री यादव और श्री सोनी ने बताया कि वे दिव्यांग तीरंदाजी के नेशनल खिलाड़ी हैं और आगामी फरवरी महीने में पटियाला में पुनः तीरंदाजी नेशनल में शामिल होंगे।

            मुख्यमंत्री श्री साय को दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि वे आर्चरी की इंटरनेशनल स्पर्धाओं में भी अपने टैलेंट का प्रदर्शन करना चाहते हैं, इसके लिए उन्हें उच्च स्तरीय खेल उपकरण की जरूरत होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने तीरंदाजों को खेल की सभी सुविधाएं प्रदान करने आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी खेलों को बढ़ावा दे रही है। अपने खेल हुनर को तराशें और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।


                          Hot this week

                          कोरबा: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ

                          बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनजागरूकता पर विशेष...

                          कोरबा: उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन 10 फरवरी को

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,...

                          रायपुर : चिप्स छत्तीसगढ़ और एसटीपीआई के मध्य 10 फरवरी को एमओयू

                          छत्तीसगढ़ में उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स नवाचार को मिलेगा नया...

                          Related Articles

                          Popular Categories