रायपुर : सुशासन तिहार में दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत

        9 दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

        रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इसी क्रम में कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम उड़ंदाबेड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कर उन्हें बड़ी राहत प्रदान की गई।

        शिविर में कुल 09 दिव्यांग हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक प्रदान किए गए। ग्राम कन्हारगांव के अंशुराम यादव एवं विद्या नेताम तथा ग्राम बंजोड़ा के खेमराज राणा को ट्राइसाइकिल वितरित की गई, जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। वहीं ग्राम कन्हारगांव के पनकु नेताम, सगना, एतवारिन बाई, गड़राराम सलाम और ग्राम बंजोला के मंगल बघेल को श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त कन्हारगांव की इतवारिन नेताम को वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराई गई।

        सहायक उपकरण प्राप्त करने के बाद हितग्राहियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके दैनिक कार्यों को करने में आसानी होगी। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सुशासन तिहार जैसे शिविर दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।



                Hot this week

                रायपुर : ‘सेवा संकल्प’ से ‘सशक्त समाज’ की ओर

                सारंगढ़ में मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक के जरिए...

                रायपुर : सेवा संकल्प शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित

                मुरा में फौती नामांतरण के बाद ग्रामीणों को मिले...

                Related Articles

                Popular Categories