Wednesday, February 11, 2026

            रायपुर : श्रवण यंत्र मिलने से दिव्यांग शिवम की खुशी हुई दुगनी

            रायपुर: संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से श्रवण यंत्र, ट्रायसाईकल, बैशाखी, कृत्रिम अंग उपकरण, सहित विभाग के अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। गरियाबंद जिले के श्रवण बाधित शिवम देवांगन को अब श्रवण यंत्र मिलने से सुनने एवं बोलने में सुविधा हो रही है, जिससे उसकी खुशी दुगनी हो गई है। 5 वर्षीय शिवम देवांगन 90 प्रतिशत श्रवण बाधित दिव्यांग है

            श्रवण यंत्र एक ऐसा छोटा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जिसे कोई व्यक्ति कान के पीछे या कान में लगा सकता है। श्रवण यंत्र की विशेषता यह है कि कानों में सुनने की शक्ति को बढ़ा देता है, ताकि कम सुनने वाले लोग अपनी सुनने और बोलने की समझ में सुधार कर सकें। आज कई अलग-अलग प्रकार के श्रवण यंत्र उपलब्ध है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद लोगों को श्रवण यंत्र की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। इसी कड़ी में गरियाबंद निवासी श्रवण बाधित शिवम को सुनने, बोलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। वह वर्तमान में प्रत्येक सप्ताह जिला चिकित्सालय में स्पीच थैरेपी के लिए जाता है। किन्तु श्रवण यंत्र के अभाव में सुनने में कठिनाई को देखते हुए शिवम की माता ने श्रवण यंत्र के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन की। इस पर कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उनके आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस पर समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सहायक उपकरण प्रदाय योजना अन्तर्गत श्रवण बाधित शिवम को 2 नग श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। शिवम को श्रवण यंत्र मिलने से वह अच्छी तरह से सुन पा रहा है, जिससे उसकी खुशी दुगनी हो गई और इसके लिए उनके परिवारजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          रायपुर : हरियाली और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

                          वन विकास निगम और एनएमडीसी बचेली के बीच 50...

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          रायपुर : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा...

                          Related Articles

                          Popular Categories