रायपुर : एलसीडीसी एवं मलेरिया सर्वेक्षण का जिला स्तरीय निरीक्षण, सर्वेक्षण की गुणवत्ता पर दिया गया जोर

              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला महासमुंद में संचालित एलसीडीसी एवं मलेरिया सर्वेक्षण की प्रगति एवं गुणवत्ता का जिला स्तरीय निरीक्षण किया गया। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह द्वारा विकासखंड बसना के ग्राम घानापाली एवं संतपाली में संचालित सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घर-घर भ्रमण, संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की पहचान, एलसीडीसी ऑनलाइन एंट्री, फील्ड गतिविधियों तथा सर्वेक्षण की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया गया। डॉ. सिंह ने सर्वे दलों को निर्देशित किया कि प्रत्येक घर तक पहुंचकर निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार सर्वेक्षण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाए।

              साथ ही संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की समय पर पहचान कर आवश्यक जांच एवं उपचार हेतु स्वास्थ्य संस्थाओं से जोड़ने तथा एलसीडीसी पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मलेरिया सर्वेक्षण के दौरान भी प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने एवं फील्ड गतिविधियों में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिला टीम से जिला मीडिया अधिकारी हरिशंकर साहू, जिला सलाहकार (कुष्ठ) एकेश्वर शुक्ला एवं एनएमए बी. एल. साहू उपस्थित रहे। सभी ने सर्वेक्षण दलों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कार्य को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories