रायपुर : दंतेवाड़ा में ‘रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां’ विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

              रायपुर: दंतेवाड़ा में जिला प्रशासन द्वारा ‘रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियां‘ विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 17 मई 2025, शनिवार को दोपहर 2.30 बजे ऑडिटोरियम, एजुकेशन सिटी जवांगा, गीदम में आयोजित होगी। दंतेवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह कार्यशाला रजिस्ट्री प्रणाली में पारदर्शिता, सुविधा और नवाचार को लेकर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को जागरूक करने की दिशा में अच्छी पहल होगी।

              इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नन्दलाल मुड़ामी सहित जनपद अध्यक्षगण, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधिगण भी इस कार्यशाला में शामिल होंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : ​अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक

                              पीडियाकोट में पेंशनर्स का 'डिजिटल सशक्तिकरण'ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति...

                              रायपुर : योग मानव जीवन को स्वस्थ एवं निरोगी रखने की उत्कृष्ट क्रिया – अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा

                              अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा अंतर्रार्ष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              Related Articles

                              Popular Categories