रायपुर : संभागायुक्त कावरे ने किया कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण

              रायपुर: संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर श्री महादेव कावरे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। संभागायुक्त ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आजादी के इस पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि हमें अंग्रेजों की गुलामी से स्वाधीनता बहुत संघर्षो और बलिदानों के बाद मिली है। आजादी किसी देश के मूलभूत विकास के लिए सबसे जरूरी है। अपना देश-अपने लोग-अपनी सरकार और अपने निर्णय ही आजादी के मूलभूत मायने हैं। संभागायुक्त ने कहा कि शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद करा कर विकास के जिस सपने कों संजोया था, उसे पूरा करना हम सब भारतवासियों की जिम्मेदारी है। इस मौके पर श्री कावरे पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने शासकीय दायित्वों का पूरी क्षमता से निर्वहन करने और जनहित के सभी कामों को समय पर पूरा करने की समझाईश भी दी। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती सरिता तिवारी एवं श्रीमती ज्योति सिंह सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

                              51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञानरायपुर...

                              रायपुर : देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त

                              संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ छापेमारीसुरंगों में घुसकर कार्रवाई, उपकरण...

                              Related Articles

                              Popular Categories