Monday, February 23, 2026

              रायपुर: राजभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित…

              रायपुर (BCC NEWS 24): दीपावली पर्व के अवसर पर आज राजभवन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन ने राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

              इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि दीपावली पर्व एक ऐसा पवित्र दिन जब पाप का विनाश और धर्म की विजय हुई। भगवान राम का वनवास और सीता हरण के बारे में हम सब जानते है। भगवान राम ने रावण को मारकर संसार को उसके आतंक से मुक्त किया और  विजयी होकर दीपावली के दिन अयोध्या लौटे थे। यह हमारे लिए अत्यंत शुभ अवसर है। राज्यपाल ने कहा कि भगवान राम, माता सीता और महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद छत्तीसगढ और आप सभी पर बना रहे।

              राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो ने भी अपना संबोधन दिया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री आर.के. श्रीवास्तव, राज्यपाल के उप सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहाय द्वय श्री विवेक शुक्ला, श्री निशांत कुमार तथा राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल

                              522 घरों में नल कनेक्शन से पानी के लिए...

                              Related Articles

                              Popular Categories