रायपुर : डॉ. विक्की कुमार नेताम बने दंतेवाड़ा जिले के प्रथम शोध उपाधि धारक

          पीएचडी की डिग्री मिलने पर माता के पैर छूकर लिया आर्शीवाद

          रायपुर (BCC NEWS 24): इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह के दौरान एक सुखद तस्वीर दिखाई दी जब दंतेवाड़ा जिले के एक आदिवासी छात्र डॉ. विक्की कुमार नेताम को अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग (जेनेटिक्स एवं प्लान्ट ब्रीडिंग) में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. विक्की कुमार नेताम दंतेवाड़ा जिले के पहले कृषि शोध उपाधि धारक विद्यार्थी हैं। उनको यंग साइंटिस्ट अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है। डॉ. विक्की कुमार नेताम आज यहां अपनी पीएचडी की डिग्री लेने के लिए अपनी माता जी एवं बहन के साथ दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे। डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर उन्होंने अपनी माता जी श्रीमती मालामती नेताम के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. विक्की कुमार नेताम वर्तमान में शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन

                    राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा...

                    Related Articles

                    Popular Categories