रायपुर : सूखे बोरवेल से थम गई थी नल-जल योजना

            अब दो नए कुएं बुझाएंगे चरखा पारा की प्यास

            रायपुर (BCC NEWS 24): रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत चरखा पारा के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे इस गांव में अब जल्द ही नल-जल योजना दोबारा शुरू होने जा रही है। जिला प्रशासन ने गांव में दो नए कुओं के निर्माण को मंजूरी देते हुए मनरेगा के तहत 10 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। दरअसल, जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की टंकी, पाइपलाइन और घर-घर नल कनेक्शन का पूरा ढांचा तैयार हो चुका था, लेकिन मुख्य बोरवेल सूख जाने के कारण पूरी योजना ठप पड़ गई थी। स्थिति ऐसी बन गई थी कि नल लगे होने के बावजूद घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा था और ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा था।

            ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत प्रशासन ने दो नए कुओं के निर्माण को प्रशासनिक और तकनीकी स्वीकृति प्रदान की है। अधिकारियों को 15 जून तक कुओं का निर्माण कराकर जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए है।  मनरेगा के तहत स्वीकृत दोनों कुओं के निर्माण पर लगभग पांच-पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत नए कुओं से मोटर पंप के माध्यम से पानी को जल जीवन मिशन की मौजूदा पानी टंकी तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद पाइपलाइन के जरिए पूरे गांव के घरों तक नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। 


                          Hot this week

                          कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

                          अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories