रायपुर : दुलारी देवांगन को मिला ‘विष्णु भैया‘ का दुलार, स्व रोजगार से बनाई अपनी पहचान

          रायपुर (BCC NEWS 24): भाई सिर्फ बहन की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि उसके सपनों को उड़ान भी देना चाहता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ‘विष्णु भैया’ भी प्रदेश की बहनों के लिए यही सपना देख रहे हैं। हर बहन आत्मनिर्भर बने, अपने हुनर से अपनी पहचान बनाए और सम्मान के साथ अपना जीवन जिए। ‘विष्णु भैया‘ के सुशासन की सरकार प्रदेश की बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से आसान ऋण भी उपलब्ध करा रही है। जिससे बहनें अपना स्व रोजगार शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत कर सके। 

          दुलारी देवांगन को मिला ‘विष्णु भैया‘ का दुलार, स्व रोजगार से बनाई अपनी पहचान

          ग्राम लुकुपाली कोमाखान की श्रीमती दुलारी देवांगन को भी इसका लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन से आसान प्रक्रिया के तहत उनको लोन मिला। जिससे उन्होंने चाट-गुपचुप का व्यवसाय शुरू किया।  गर्मी के सीजन में बर्फ गोला, लस्सी भी बेचते हैं। इसके अलावा विवाह समारोह या अन्य अवसरों पर भी चाट-गुपचुप, लस्सी, बर्फ गोला का ऑर्डर उन्हें मिलता है।
          इस व्यवसाय में अब उनके पति भी हाथ बंटाते है। श्रीमती दुलारी देवांगन ने बताया कि इस योजना से जुड़ कर उनकी आर्थिक स्थिति पहले और मजबूत हुई है और वे आत्मनिर्भर बन गई हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात

                    महतारी वंदन योजना से रक्षाबंधन से पहले दीपलक्ष्मी के...

                    रायपुर : महतारी वंदन से बदली सोच : बेटी के भविष्य के लिए हर महीने कर रहीं निवेश

                    मुंगेली की केशमती बैगा ने सुकन्या समृद्धि योजना में...

                    Related Articles

                    Popular Categories