रायपुर : ईसीआई ने पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए

              रायपुर (BCC NEWS 24): भारत निर्वाचन आयोग  ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की चल रही मतगणना प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।आयोग द्वारा मतगणना कार्य में सहयोग हेतु 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक तथा मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पूरी मतगणना प्रक्रिया सुरक्षित, शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो।

              यह नियुक्तियाँ भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20B के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए की गई हैं। तैनाती की अवधि के दौरान सभी पर्यवेक्षक आयोग के अधीक्षण एवं नियंत्रण में कार्य करेंगे और प्रतिनियुक्ति पर माने जाएंगे।आयोग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक उन 165 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए गए हैं, जहाँ एक से अधिक मतगणना हॉल स्थापित किए गए हैं। वहीं, पुलिस पर्यवेक्षक संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे, किंतु वे किसी भी स्थिति में मतगणना हॉल के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे।

              सभी पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना पर्यवेक्षकों एवं अन्य चुनावी अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे, ताकि प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो सके।रिटर्निंग अधिकारियों (RO) द्वारा ECINet के एक समर्पित मॉड्यूल के माध्यम से मतगणना कर्मियों, उम्मीदवारों एवं उनके एजेंटों के लिए पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। मतगणना केंद्रों में प्रवेश केवल RO द्वारा जारी QR कोड-आधारित फोटो आईडी के आधार पर ही संभव होगा।सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्देशित किया गया है कि मतगणना पर्यवेक्षक एवं रिटर्निंग अधिकारी के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को मतगणना हॉल के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

              मतगणना के दौरान कंट्रोल यूनिट (CU) से प्राप्त परिणामों को फॉर्म 17C-II में मतगणना एजेंटों की उपस्थिति में पर्यवेक्षकों द्वारा तैयार किया जाएगा तथा उनके हस्ताक्षर हेतु साझा किया जाएगा। यदि एजेंट चाहें तो इस प्रक्रिया को पुनः दोहराया जा सकता है।इसके अतिरिक्त, प्रत्येक टेबल पर तैनात माइक्रो-ऑब्जर्वर स्वतंत्र रूप से CU डिस्प्ले से परिणाम नोट करेंगे और प्रत्येक राउंड के अंत में क्रॉस-वेरिफिकेशन हेतु मतगणना पर्यवेक्षक को सौंपेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

                              132 परीक्षा केन्द्रों में 28,570 परीक्षार्थी हुए सम्मिलितरायपुर (BCC...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा की

                              जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित व...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

                              प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कीरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories