रायपुर : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से श्रमिक परिवार के बच्चों की पढ़ाई हुई आसान

        रायपुर (BCC NEWS 24): श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नौनिहाल योजना से श्रमिक परिवार के बच्चों की शिक्षा -दीक्षा बेहद आसान और राहत देने वाली साबित हो रही है।  गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत बचरवार निवासी निर्माण श्रमिक श्री राजेश कुमार पाण्डेय मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित आमदनी के बीच बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। वे चाहते थे कि आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उनके बच्चों की पढ़ाई निरंतर जारी रहे और वे बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ें। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी। योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 1 से लेकर उच्च शिक्षा तक अध्ययन के लिए वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

        राजेश कुमार के दो बच्चों को मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल रहा है। छात्रवृत्ति से बच्चों की पढ़ाई से जुड़े खर्चों को पूरा करने में परिवार को आर्थिक सहयोग मिला है। इससे श्री पाण्डेय को अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर आर्थिक दबाव कम महसूस हो रहा है और वे उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अधिक विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। योजना का लाभ मिलने पर राजेश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए शासन की यह पहल उनके जैसे परिवारों के लिए बड़ी मदद है। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को मिले जाति प्रमाण पत्र

                पाली के सैला में आयोजित शिविर में शिक्षा विभाग...

                रायपुर : राज्यपाल डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई

                रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका ने...

                Related Articles

                Popular Categories