रायपुर : विभिन्न हितधारकों के साथ अधिक और नियमित संवाद को बढ़ावा देने निर्वाचन आयोग द्वारा दिया जा रहा बल

            • राजनीतिक दलों के साथ संवाद की पहल 

            रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न हितधारकों के साथ अधिक और नियमित संवाद को बढ़ावा देने पर बल देने के क्रम में, आयोग ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के साथ संवाद की एक पहल शुरू की है। यह संवाद एक लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा करेगा, जिसमें रचनात्मक चर्चाओं के माध्यम से राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के अध्यक्ष सीधे आयोग के साथ अपने सुझाव और चिंताएं साझा कर सकेंगे। यह पहल आयोग की उस व्यापक दृष्टि के अनुरूप है, जिसमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर वर्तमान कानूनी ढांचे के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाना शामिल है।

            पूर्व में, कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs), 800 जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs), और 3879 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) द्वारा की गई हैं, जिनमें 28,000 से अधिक विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया है। इसी अनुक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्तगण डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज निर्वाचन सदन में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। 


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          Related Articles

                          Popular Categories