रायपुर : छत पर सोलर पैनल लगा तो घटा बिजली का खर्च, रमेश को मिली राहत

        पीएम सूर्य घर योजना के तहत मिली 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी से लगवाया तीन किलोवाट का सौर संयंत्र

        रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रदेश के परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और बिजली का खर्च कम करने में मदद मिल रही है। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर निवासी श्री रमेश कुमार साहू ने योजना का लाभ लेकर अपने घर की छत पर तीन किलोवाट का सौर संयंत्र लगवाया है। इससे उनके मासिक बिजली बिल में कमी आई है।

        श्री साहू बताते हैं कि पहले उनके घर का बिजली बिल तीन से चार हजार रुपये तक आता था। वे घर पर सौर संयंत्र लगवाना चाहते थे, लेकिन उसकी लागत उनके लिए चिंता का विषय थी। योजना के तहत मिली 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी से संयंत्र लगवाना आसान हो गया। अब घर की बिजली की जरूरत का एक हिस्सा छत पर लगे सोलर पैनल से पूरा हो रहा है। श्री साहू ने कहा कि सौर संयंत्र लगने के बाद बढ़ते बिजली बिल से राहत मिली है। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। वे अपने परिचितों को भी योजना की जानकारी दे रहे हैं और सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान ने बदली अस्लम खान की जिंदगी, पीएम आवास से मिला पक्का आशियाना

                प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण ने दिया सुरक्षित घर, सम्मान और...

                Related Articles

                Popular Categories