रायपुर : महतारी वंदन का संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही विमला यादव

        हर माह मिलने वाली 1,000 रुपये की सहायता से बच्चों की फीस, राशन और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतें हो रहीं पूरी

        किराना दुकान संचालित कर परिवार की आय में दे रहीं योगदान, छोटी जरूरतों के लिए अब नहीं रहना पड़ता दूसरों पर निर्भर

        रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना परिवारों के लिए निरंतर आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे वे अपनी और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ आर्थिक निर्णयों में भी अधिक आत्मनिर्भर बन रही हैं।

        अम्बिकापुर के बोरीपारा, शिकारी रोड निवासी विमला यादव भी महतारी वंदन योजना की नियमित हितग्राही हैं। हर महीने उनके बैंक खाते में मिलने वाली 1,000 रुपये की राशि ने उन्हें अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक सहारा दिया है। विमला बताती हैं कि योजना की राशि से कभी बच्चों की स्कूल और कोचिंग फीस जमा करती हैं, तो कभी घर के लिए राशन खरीदती हैं। आवश्यकता पड़ने पर इसी राशि का उपयोग स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में भी किया जाता है।

        जरूरत के समय काम आ रहा योजना का आर्थिक संबल

        विमला यादव के लिए महतारी वंदन योजना की राशि केवल एक निश्चित आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि जरूरत के समय मिलने वाला भरोसेमंद सहारा है। सीमित आय वाले परिवारों में अचानक सामने आने वाले छोटे-छोटे खर्च कई बार परेशानी का कारण बन जाते हैं। ऐसे समय में हर माह खाते में आने वाली राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।

        बच्चों की पढ़ाई से जुड़ा खर्च हो, घर के राशन की जरूरत हो या दवाइयों और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर खर्चकृविमला अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार इस राशि का उपयोग कर रही हैं। उनका कहना है कि अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है और उनमें अपने खर्चों को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा है।

        किराना दुकान से आत्मनिर्भरता की नई राह

        परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से विमला यादव ने एक छोटी किराना दुकान भी शुरू की है। वे स्वयं दुकान का संचालन करती हैं और घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ परिवार की आय बढ़ाने में अपना योगदान दे रही हैं।

        विमला बताती हैं कि पहले छोटी जरूरतों के लिए भी उन्हें पति से पैसे मांगने पड़ते थे और कई बार अपनी आवश्यकताओं को टालना पड़ता था। अब हर माह स्वयं के बैंक खाते में राशि आने से उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सक्षम महसूस होता है। वे अपनी जरूरतों के संबंध में स्वयं निर्णय ले पा रही हैं और आवश्यकता के समय बिना किसी पर निर्भर हुए राशि का उपयोग कर पा रही हैं।

        महिलाओं के आर्थिक आत्मविश्वास को मिल रहा आधार

        महतारी वंदन योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही है। विमला यादव जैसी महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के साथ छोटे व्यवसाय और आजीविका के साधनों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

        विमला यादव महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि हर माह मिलने वाली सहायता राशि ने उनके लिए जरूरत के समय सहारा उपलब्ध कराया है। उनके लिए यह राशि परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ अपने फैसले स्वयं लेने का आत्मविश्वास भी दे रही है।



                Hot this week

                रायपुर : 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जीपीएम में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के...

                Related Articles

                Popular Categories