रायपुर : शिक्षकों की कमी से प्रभावित हुआ परीक्षा परिणाम

              रायपुर: शिक्षकों की कमी के कारण हायर सेकेण्डरी के परीक्षा परिणाम का प्रभावित हुआ है, जिसमें दूरस्थ क्षेत्रों में कई शासकीय विद्यालय संचालित हैं जहां विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता नहीं होने से एक ओर जहां विद्यार्थियों का अध्यापन सुचारू रूप से नहीं हो पाता, वहीं विद्यालय का परीक्षा परिणाम शिक्षकों के कमी के कारण प्रभावित होता है।

              जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा 2024-25 में शासकीय हाईस्कूल घूमाडांड विकासखंड प्रतापपुर में एकल शिक्षक होने के कारण परीक्षा परिणाम प्रभावित हुआ। यहां के कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 39.47 प्रतिशत रहा। इस विद्यालय में कक्षा दसवीं में कुल 39 विद्यार्थियों की दर्ज संख्या थी। इस परीक्षा में 38 विद्यार्थी में सम्मिलित हुए, जिसमें से 15 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय हाईस्कूल घूमाडांड में शिक्षक के अभाव के कारण ही परीक्षा परिणाम प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसका मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराना है।

              जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंवारपुर में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता नहीं होने के कारण वर्ष 2024-25 का हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 40.68 प्रतिशत रहा, जो राज्य के औसत परीक्षा परिणाम से काफी कम है, यही कारण है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के कुंवारपुर प्रवास के दौरान ग्रामीणों द्वारा शिक्षक उपलब्ध कराने हेतु निवेदन किया गया।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories