रायपुर : बिहान से जुड़ी महिलाओं के परिवारों को मिला संबल

          चार नॉमिनी को सौंपी गई बीमा राशि

          रायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़े परिवारों के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कठिन समय में आर्थिक सहारा बन रही है। सोमवार को जिला पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने योजना के तहत चार मृतक हितग्राहियों के नामांकित परिजनों को बीमित राशि के चेक प्रदान किए।

          बीमा राशि कांकेर विकासखंड के ग्राम मनकेशरी निवासी भूपेश देवांगन और पवन पटेल तथा ग्राम बारदेवरी निवासी रामेश्वरी पटेल और तेजसिंह दनेलिया के निधन के बाद उनके नॉमिनी को प्रदान की गई। बिहान मिशन के पीआरपी और एफएलसीआरपी ने तत्परता से बीमा दावा तैयार कर संबंधित बैंकों के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कराई, जिसके बाद दावा स्वीकृत होने पर राशि का भुगतान किया गया। अधिकारियों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में कांकेर विकासखंड में अब तक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 9 बीमा दावों का सफलतापूर्वक निपटारा कर संबंधित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।



                    Hot this week

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

                    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेतरायपुर...

                    रायपुर : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

                    करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की...

                    Related Articles

                    Popular Categories