रायपुर : ग्राम घिवरी के किसान बालेश्वर पटेल ने बेचा 169 क्विंटल धान, बोले “सरल व्यवस्था और समय पर भुगतान ने बढ़ाया आत्मविश्वास”

              रायपुर: प्रदेश में 15 नवंबर से शुरू हुआ धान खरीदी तिहार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के जीवन में नई ऊर्जा, विश्वास और खुशहाली का प्रतीक बन गया है। बेमेतरा जिले के ग्राम घिवरी के किसान बालेश्वर पटेल ने इस वर्ष खरीदी केंद्र में 169 क्विंटल धान बेचकर बड़ी आर्थिक राहत महसूस की है। सरकार की पारदर्शी और सुव्यवस्थित खरीदी प्रणाली ने उन्हें अपनी मेहनत का पूरा सम्मान दिलाया है।

              बालेश्वर पटेल ने बताया कि “इस बार ऑनलाइन टोकन व्यवस्था और सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से केंद्रों में न तो भीड़भाड़ रही और न ही कोई परेशानी आई। तय समय पर तौल, सत्यापन और भुगतान की प्रक्रिया बेहद तेज और सुचारू रही।” उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य ने किसानों को लाभ दिया है।

              बालेश्वर पटेल आगे कहतेे हैं कि इस वर्ष की कमाई से वे अपने खेतों के लिए उन्नत कृषि उपकरण और आधुनिक मशीनें खरीदने की योजना बना रहे हैं। साथ ही, अपने बच्चों की उच्च शिक्षा पर भी निवेश करके परिवार के भविष्य को मजबूती देना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि “सरकार की नीतियों ने खरीदी को किसान-हितैषी त्योहार बना दिया है। प्रशासन की पारदर्शी व्यवस्था से खेत से लेकर खरीदी केंद्र तक का सफर सहज हो गया है।”

              गांव के अन्य किसानों ने भी इस वर्ष की खरीदी व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए बताया कि तौल, बोझा उतरवाने, गुणवत्ता परीक्षण और भुगतान की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक तेजी और सुगमता से पूरी हो रही है। मौसम को ध्यान में रखकर बनाए गए शेड, पेयजल, बैठने और सफाई व्यवस्था ने खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को और बेहतर किया है।

              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की किसान-केंद्रित दृष्टि और प्रशासन के सशक्त समन्वय ने इस वर्ष के धान खरीदी को ग्रामीण अर्थव्यवस्था में विश्वास और स्थायित्व का नया अध्याय बना दिया है। किसानों में उत्साह और भरोसा बढ़ने से राज्य की कृषि व्यवस्था और अधिक सशक्त दिशा में आगे बढ़ रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भवन का भूमिपूजन 3 मई को

                              वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

                              प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कीरायपुर (BCC...

                              रायपुर : राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

                              132 परीक्षा केन्द्रों में 28,570 परीक्षार्थी हुए सम्मिलितरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories