रायपुर : कृषक उन्नति योजना से बदली किसान किशुन सिंह की तस्वीर, बोनस राशि बनी खेती और शिक्षा का संबल

              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना किसानों की आर्थिक मजबूती का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। सूरजपुर जिले के ग्राम बसदेई निवासी किसान श्री किशुन सिंह की सफलता इसकी एक प्रेरक मिसाल है। योजना के तहत प्राप्त प्रोत्साहन राशि का उपयोग कर उन्होंने न केवल अपनी खेती को बेहतर बनाया, बल्कि परिवार की आवश्यकताओं और बच्चों की शिक्षा पर भी निवेश किया। श्री किशुन सिंह के पास 1.62 हेक्टेयर कृषि भूमि है। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर 50 क्विंटल धान का विक्रय किया, जिसके आधार पर उन्हें कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई। इस अतिरिक्त आय ने उनके कृषि कार्यों को नई गति प्रदान की।

              श्री किशुन सिंह ने प्राप्त राशि से उन्नत किस्म के बीज और कीटनाशक दवाइयों की खरीद कर खेती की उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया। साथ ही घरेलू जरूरतों की पूर्ति और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर भी खर्च किया, जिससे परिवार को आर्थिक राहत मिली। किसान का कहना है कि कृषक उन्नति योजना किसानों को खेती में अधिक निवेश करने का अवसर देती है। अतिरिक्त आय मिलने से कृषि लागत का प्रबंधन आसान होता है और परिवार की जरूरतें भी बेहतर ढंग से पूरी हो पाती हैं। प्रदेश में कृषक उन्नति योजना किसानों की आय बढ़ाने, कृषि निवेश को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। किशुन सिंह जैसे हजारों किसान इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के चौड़ीकरण के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भूमि लेन-देन पर रोक

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (कटघोरा-शिवनगर-अम्बिकापुर) के उन्नयन...

                              रायपुर : नैनो उर्वरकों से त्रिभुवन की बढ़ी आय, सुधरी मिट्टी की सेहत

                              नैनो उर्वरक लंबे समय तक मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता...

                              Related Articles

                              Popular Categories