रायपुर : तूहर टोकन ऐप से मिली सुविधा, किसान मनोज ने 88 क्विंटल धान बेचा

          • समर्थन मूल्य पर धान बिक्री, ट्रैक्टर की किस्त और बच्चों की शिक्षा में करेंगे निवेश

          रायपुर: कृषक मनोज जंघेल ने इस वर्ष अपने खेत से उगाए 88 क्विंटल धान को शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर बेचकर किसानों के लिए सफलता और आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम खपरी सिदार के किसान मनोज जंघेल ने बताया कि इस बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे कृषि कार्यों के लिए खरीदे गए ट्रैक्टर की किस्त चुकाने में करेंगे। साथ ही बच्चों की बेहतर शिक्षा पर भी यह धनराशि खर्च की जाएगी।

          उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया पहले की अपेक्षा और अधिक सहज और सरल रही। खासकर ‘तूहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त होने से उपार्जन केंद्र में अनावश्यक भीड़ और प्रतीक्षा का सामना नहीं करना पड़ा। मनोज ने बताया, “एप में दिए गए समय पर ही हम सीधे केंद्र पहुँच गए और धान तौल की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो गई। यह व्यवस्था किसानों के लिए बहुत सहायक साबित हुई है।”

          उन्होंने शासन और स्थानीय प्रशासन की पारदर्शी धान खरीदी प्रणाली की सराहना करते हुए कहा, “सभी प्रक्रियाएं सहज रूप से संचालित हुईं। भुगतान भी समय पर मिला। ऐसी व्यवस्था से किसानों को भरोसा और सुरक्षा दोनों मिलते हैं।” स्थानीय किसानों का मानना है कि समर्थन मूल्य पर धान बिक्री, डिजिटल टोकन व्यवस्था और सुगम उपार्जन प्रणाली ने कृषि कार्य में सकारात्मक ऊर्जा भरी है। यह व्यवस्था न केवल किसानों का समय बचाती है, बल्कि उन्हें योजनाबद्ध तरीके से खेत और परिवार के कार्यों का संचालन करने का अवसर भी देती है।



                    Hot this week

                    रायपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

                    पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना प्राथमिकता:...

                    Related Articles

                    Popular Categories