रायपुर : किसानों को समय पर मिल रहे खाद-बीज

              93 प्रतिशत बीज वितरण पूरा 63,733 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण

              रायपुर (BCC NEWS 24): खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राजनांदगांव जिले में बीज और उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण किया गया है। अब तक 1.12 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई पूरी हो चुकी है, जबकि धान की रोपाई और बुवाई का काम तेजी से जारी है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाए। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों की आवश्यकताओं की नियमित निगरानी की जाए और समय पर सामग्री उपलब्ध कराई जाए। जिले में खरीफ 2026 के लिए 14,331 क्विंटल बीज की मांग के विरुद्ध 14,686 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य का 102 प्रतिशत है। इनमें से 13,700.82 क्विंटल बीज का वितरण सहकारी समितियों एवं कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को किया जा चुका है। यह कुल भंडारण का 93 प्रतिशत है।

              खरीफ फसलों की बुवाई भी संतोषजनक गति से जारी है। अब तक जिले में 1,12,884.92 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई पूरी हो चुकी है। इसमें सर्वाधिक 1,11,339 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की बुवाई एवं रोपाई का कार्य संपन्न हुआ है। रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता के लिए सहकारी क्षेत्र में 45,650 मीट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र में 23,310 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध सहकारी समितियों में 45,144 मीट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र में 18,589 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है। इस प्रकार जिले में कुल 63,733 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण हुआ है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 92 प्रतिशत है। किसानों को अब तक 23,561 मीट्रिक टन यूरिया, 8,570 मीट्रिक टन एसएसपी, 3,259 मीट्रिक टन एमओपी, 4,704 मीट्रिक टन डीएपी तथा 11,443 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध कराया जा चुका है। यह उपलब्ध भंडारण का लगभग 80 प्रतिशत है। उप संचालक कृषि ने सभी सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं से किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराने की अपील की है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : सांसद कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक सम्पन्न

                              ’विकास कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से...

                              रायपुर : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही

                              धमतरी में खुला सामूहिक सोलर प्लांट का नया अध्यायखपरैल...

                              रायपुर : कोंडागांव में शुरू हुआ मुनगा पौधरोपण जन आंदोलन

                              सुपोषण और हरियाली का संगमरायपुर (BCC NEWS 24): कुपोषण...

                              Related Articles

                              Popular Categories