रायपुर : कृषक उन्नति योजना से संवर रही किसानों की तकदीर

          बोनस राशि से किसान ने बनाया पक्का मकान, बच्चों की शिक्षा और परिवार की जरूरतें हुईं पूरी

          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित कृषक उन्नति योजना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के तहत किसानों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। 
          सूरजपुर जिले के ग्राम सपकरा निवासी किसान श्री घासी राम इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल हैं। कुल 2.11 हेक्टेयर कृषि भूमि के स्वामी किसान श्री घासी राम ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 85 क्विंटल धान का विक्रय किया। धान बिक्री के बाद उन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत 62 हजार 135 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई, जिसने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

          श्री घासी राम ने योजना से प्राप्त राशि का उपयोग पक्का मकान निर्माण, पुत्र के विवाह और बच्चों की शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने में किया। इससे उनके परिवार के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है तथा बच्चों के बेहतर भविष्य की राह भी आसान हुई है। किसान श्री घासी राम का कहना है कि कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। धान का बेहतर मूल्य और अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलने से खेती के प्रति किसानों का उत्साह बढ़ा है। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और वे आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान हितैषी योजनाओं के कारण ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। कृषक उन्नति योजना न केवल किसानों की खुशहाली बढ़ा रही है, बल्कि प्रदेश के कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान कर रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

                    करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की...

                    रायपुर : हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

                    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर...

                    Related Articles

                    Popular Categories