रायपुर : सुगम व्यवस्था और पर्याप्त उपलब्धता से किसान प्रसन्न

              समय पर मिल रही कृषि आदान सामग्री

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों के प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। किसानों को समय पर कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था से खेती-किसानी को नई गति मिली है। खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसान सहज और सरल प्रक्रिया के माध्यम से खाद एवं बीज प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उनमें उत्साह और विश्वास बढ़ा है कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड के ग्राम विजयपुर निवासी कृषक श्री बाबू सिंह भी ऐसे ही किसानों में शामिल हैं, जिन्हें समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारियों में बड़ी सुविधा हुई है। लगभग साढ़े सात एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले श्री सिंह मुख्य रूप से धान की फसल लेते हैं। कृषि उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार है और वे लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं।

              खरीफ सीजन की तैयारियों के तहत वे सहकारी समिति कटघोरा पहुंचे, जहां उन्होंने आवश्यक कृषि आदान सामग्री प्राप्त की। उन्होंने बताया कि समिति में खाद एवं बीज प्राप्त करने की प्रक्रिया अत्यंत सरल और व्यवस्थित रही। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा तथा बिना किसी इंतजार के आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो गई। समिति के कर्मचारियों ने भी पूरा सहयोग प्रदान किया। श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने समय पर डीएपी, यूरिया और बीज प्राप्त कर लिया है, जिससे खेती की तैयारियां सुचारू रूप से आगे बढ़ रही हैं। सरकार द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के कारण किसानों को अब खाद-बीज के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। पर्याप्त मात्रा में कृषि आदान सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने से किसानों में संतोष और भरोसा बढ़ा है।

              उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आवश्यकताओं को समझते हुए उनके हित में निरंतर कार्य कर रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता से किसानों को खेती की योजना बनाने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है। श्री सिंह ने किसान हितैषी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से किसानों को खेती के प्रति नई ऊर्जा और विश्वास मिला है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और फसलों की गुणवत्ता में आया सुधार

                              वैज्ञानिक खेती अपनाकर बेहतर परिणाम प्राप्त कर रहे किसान,...

                              रायपुर : शेडनेट हाउस ने बदली किसान की तकदीर

                              आधुनिक खेती से सालभर में 7 लाख रुपये की...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना बनी संकटमोचक

                              श्रमिक परिवार को मिला आर्थिक संबलरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories