रायपुर : प्रदेश के किसानों को मिला 6438 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण…

          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य के अधिक से अधिक किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में किसानों को अब तक राज्य सहकारी बैंकों के द्वारा 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 6438 करोड़ रूपए का अल्पकालीन ब्याज मुक्त कृषि ऋण वितरण किया गया है। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को उनके मांग और रकबे के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया जा रहा है। जबकि पिछले वर्ष आज की स्थिति में 6 हजार 392 करोड़ रूपए के अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किए गए थे।

          गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को खेती-किसानी की प्रारंभिक जरूरतों को पूरा करने तथा खेती-किसानी में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना प्रारंभ किए गए हैं। इसके अलावा किसानों को साहूकारों के चंगुलों से बचाना इसका एक प्रमुख उद्देश्य था। वर्तमान समय में इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। किसानों को प्रारंभिक और खेती-किसानी की जरूरतों के लिए न सिर्फ राहत मिली है, बल्कि फसलों के उत्पाद में लगातार वृद्धि भी हो रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : नगरीय प्रशासन विभाग के नए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली मैराथन बैठक

                    घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा पृथक्करण की...

                    रायपुर : प्राकृतिक आपदा से बचाव को लेकर बम्हनी में किया गया माँक ड्रिल

                    रायपुर (BCC NE2WS 24): भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन...

                    रायपुर : जल जीवन मिशन में धमतरी का डंका

                    छत्तीसगढ़ में हासिल किया पहला स्थान, 530 गांव हुए...

                    रायपुर : जल-जीवन मिशन के तहत आयोजित हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस

                    हर-घर जल के लिए कलेक्टर व्यक्तिगत रूचि लें: मुख्य...

                    Related Articles

                    Popular Categories