रायपुर : मेकाहार में महिला सिक्योरिटी गार्ड ने लगाई फांसी, सुसाइड की खबर मिलते ही अस्पताल में हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

        रायपुर: मेकाहारा अस्पताल में महिला सुरक्षा गार्ड ने अपने ही दुपट्टा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।मृतक महिला का नाम शकीला बानो बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार महिला गार्ड की ड्यूटी रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में ड्यूटी थीं , महिला ने डिपार्टमेंट के रूम में खुद को बंद कर फांसी में झूल गई।

        सुसाइड की खबर मिलते ही अस्पताल स्टाफ में हडकंप मच गया। वही इस मामले में मौदहापारा थाना पुलिस जांच में कर रही है। महिला गार्ड अस्पताल में काम करने वाली प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी में काम करती थी।

        मृतक गार्ड शकीला बानो।

        मृतक गार्ड शकीला बानो।

        खुदकुशी का कारण अज्ञात

        मौदहापारा थाना प्रभारी राकेश नायक ने बताया कि शकीला सुबह 8 बजे ड्यूटी में आई थी । दोपहर 1:30 बजे सोनोग्राफी लैब में ड्यूटी स्थान का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली है। पंचनामा कर महिला का शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। शकीला बानो मंदिर हसौद थाने क्षेत्र के खुटेरी की रहने वाली है । खुदकुशी का कारण अज्ञात है। पुलिस ने महिला को मोबाइल को बरामद कर जांच कर रही है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में आज से...

                Related Articles

                Popular Categories