राष्ट्रसेवा, स्वदेशी चिंतन और अंत्योदय का उनका दर्शन हम सभी को निरंतर प्रेरित करता रहेगा- मंत्री चौधरी
रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्र प्रथम के आदर्शों और उच्च नैतिक मूल्यों के अमर शिल्पी, अंत्योदय एवं एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और भारतीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानव दर्शन व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समन्वित एवं सर्वांगीण विकास की अवधारणा प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का विचार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर केंद्रित रहा। राष्ट्रसेवा, स्वदेशी चिंतन और अंत्योदय का उनका दर्शन हम सभी को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। श्री चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके आदर्शों और विचारों का स्मरण करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और राष्ट्र की प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

(Bureau Chief, Korba)







