रायपुर : प्रख्यात लोक कलाकार विक्रम यादव के निधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया गहरा शोक

            छत्तीसगढ़ की लोककला और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा: वित्त मंत्री चौधरी

            रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात बीन एवं बाँस वादक तथा तुलसी सम्मान से सम्मानित लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री विक्रम यादव जी का निधन छत्तीसगढ़ की लोककला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि श्री विक्रम यादव जी ने अपनी विशिष्ट कला, प्रतिभा और साधना से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दी। बीन एवं बाँस वादन की पारंपरिक कला के संरक्षण और संवर्धन में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। लोककला के प्रति उनका समर्पण और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।

            श्री चौधरी ने दिवंगत लोक कलाकार को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से छत्तीसगढ़ ने लोक संस्कृति के एक समर्पित साधक को खो दिया है। दुःख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों के साथ हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।


                          Hot this week

                          रायपुर : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

                          राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षारायपुर...

                          रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

                          विद्युत, पेयजल, अमृत मिशन, अस्पताल और सड़क निर्माण कार्यों...

                          Related Articles

                          Popular Categories