भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति, उनका अद्वितीय अभिनय और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा: वित्त मंत्री चौधरी
रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पद्मश्री से सम्मानित भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता श्री नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। उनका निधन भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि नाना पाटेकर जी ने अपने सशक्त अभिनय, विशिष्ट संवाद अदायगी और प्रभावशाली व्यक्तित्व से भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी। हिंदी एवं मराठी सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान और यादगार अभिनय को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों के हृदय में विशेष स्थान बनाया। उनका कला और सिनेमा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
श्री चौधरी ने दिवंगत अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों एवं असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

(Bureau Chief, Korba)






