रायपुर : बालोद के मरकाटोला घाट में भीषण सड़क दुर्घटना पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया गहरा शोक

        दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से की प्रार्थना

        रायपुर (BCC NEWS 24): बालोद जिले के मरकाटोला घाट में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बालोद जिले के मरकाटोला घाट में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दें।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 28-29 सितम्बर को टीम सलेक्शन ट्रायल

                समन्वय और तकनीकी सहायता के लिए खेल विभाग ने अधिकारियों...

                Related Articles

                Popular Categories